प्रिय मित्रों,
आगे कहानी बढ़ाते हैं——
जैसे ही क्लास 6 पास करके 7 क्लास में आया मेरा रुतबा और बढ़ गया, लेकिन मेरे मन में ये चल रहा था कि मेरी क्लास में पोजीशन सेकंड क्यों आई, फर्स्ट आनी चाहिए थी। बस ये सब मन में चल रहा था और साल बीत रहा था।
स्कूल में पहली बार 15 अगस्त को देखा मैंने, जिसमें बस झंडा फहराया गया और मीठी खील छत्रों को बांटी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बस झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ। ये था 15 अगस्त आज़ादी का उत्सव. मन दुखी था क्योंकि मेरे मन का कलाकार बहुत दुखी था। वह बस मोका ढूंढ रहा था कि स्कूल में कोई फंक्शन कैसे हो और मैं अपना टेलेंट दिखाऊं।
चलते-चलते 26 जनवरी गणतंत्र दिवस आया और इस बार मेरी भगवान ने सुन ली थी। मुझे एक स्टूडेंट मिला जिसको डांस करने का शोक था और मुझे म्यूजिक का। बस मामला सेट हो गया.
मैंने उस लड़के से कहा कि तू डांस करना और मैं ढोलक बजाऊंगा और साथ में गाना भी गाऊंगा। वह तैयार हो गया, और फक्शन शुरू हो गया। स्कूल में कोई ढोलक नाम की चीज थी ही नहीं, मैंने बस स्कूल डेस्क बजायी और साथ में गाना भी गाया। उस लड़के का डांस और मेरी जुगलबंदी से सभी लोग हैरान रह गए।
उस समय मुझे लगा कि संगीत को आज सबने सुना और देखा, लेकिन सच तो यह था कि वह सब इसलिए बस मनोरंजन समझकर रह गए। किसी ने भी मेरी कला को ना सराहा और न हीं समझा। बस इसका प्रभाव कुछ खास नहीं पड़ा। मानो संगीत दबकर रह गया था इस स्कूल में।
खैर कोई नहीं मैं पढाई में मस्त था, आखिर में विज्ञान का छात्र था। समय ऐसे ही गुजर रहा था. पढ़|ई के नाम पर, पढ़ तो मैं रहा था लेकिन मन नहीं था क्योंकि मुझे चाहिए था संगीत और वो वहां नहीं था।
परीक्षा नजदीक आ गई थी और मैं पढ़|ई में जोर-शोर से लगा हुआ क्योंकी एस बार क्लास में पोजीशन फर्स्ट जो लानी थी। आख़िर मेरी मेहनत रंग लाई और मैं बहुत अच्छे नंबरों से पास हो गया और क्लास में पोजीशन भी पहली हो गई। मैं विज्ञान का छात्र होते हुए भी संगीत में विशेष लगाव के साथ पढ़ाई कर रहा था लेकिन मेरी भावनाओं को कोई समझ नहीं पा रहा था। आगे की कहानी अगले व्लॉग में।
आपको ये कहानी कैसी लगी मुझे जरूर कमेंट करें।
आगे की कहानी जानने के लिए जुड़िए ज़हरीला म्यूजिक से।
