Class six and Music

आगे की कहानी शुरू करते हैं— कक्षा छह की पढ़ाई बड़े मस्त तरीके से चल रही थी, लेकिन इसी बीच मेरा मन मुझे बार-बार कचोट रहा था कि संगीत का तो कहीं जिक्र भी नहीं है। मैं संगीत में बहुत कुछ करना और सीखना चाहता था लेकिन कोई मार्गदर्शन करने वाला नहीं था कि संगीत कहां से और कैसे सीखा जाए। मैं बहुत दुखी रहता था इस बात को लेकर लेकिन मैं विज्ञान पढ़ रहा था और गणित पढ़ रहा था। स्कूल में होने वाले हर एक फंक्शन में भाग लेता था, लेकिन संगीत के नाम पर स्कूल में कुछ नहीं था।
ना कोई ढोलक ना हारमोनियम ना कुछ और, बस मैं अपना मन मार कर रह जाता था।
मेरे मन में संगीत के प्रति इतनी तड़प थी कि अगर गांव में कोई भी संगीत का प्रोग्राम हो तो मैं अकेले ही रात को वहां चला जाता था और अकेले ही रात को वापस आ जाता था।
बस रात के अँधेरे में डर तो लगता था और कुत्ते भी भोंक – भोंक कर चारों ओर से घेर लेते थे पर प्रभु की कृपा से ठीक ठाक घर आ जाता था।
माँ- बाप की डांट तो पड़ती थी पर ऐसी नहीं कि जैसे वो मुझे कह रहे हो कि अब से तुम्हें वहां देख न लें। मेरे माता-पिता बहुत अच्छे थे, मैंने अपनी जिंदगी में कभी उनके प्रति किसी के मुंह से भी कोई बुराई नहीं सुनी। गरीब थे लेकिन दिल से बहुत अमीर थे अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ किया जैसा सभी करते हैं। मैं उनका कर्ज कभी नहीं उतार पाऊंगा।

मैं संगीत का इतना दीवाना था कि खाली टाइम में कभी हेड कभी हाथ कभी पैर पर ताल बज|ता रहता था। काई बार शिक्षकों से भी आग्रह किया कि स्कूल में कोई संगीत का सामान मंगवाएं लेकिन उसकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता था।
मैं पढ़ता जा रहा था और आगे बढ़ता जा रहा था, लेकिन संगीत बार-बार मुझसे पूछता था कि मैं कुछ करूं, लेकिन मैं करता क्या. कोई मेरे गांव, पड़ोस, रिश्तेदार, दोस्त, या शिक्षक कोई नहीं बता पाया कि मैं संगीत को कहां सीखूं और कैसे आगे बढ़ूं। अपने मन की भावनाएं बस दबकर रह जाती थीं।
इसी उधेड़बुन में साल बीता जा रहा था और मजे की बात ये है कि मॉनिटर बी मुझे ही बना रखा था। साल बीता परीक्षा हुई और मैंने क्लास में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बहुत ख़ुशी हुई. माता-पिता को बताया तो वो भी बहुत खुश हुए। उन्होंने मुझे बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दिया।
इससे आगे की कहानी अगली पोस्ट में तब तक इंज़ार करें।
धन्यवाद्

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top